हार्दिक पंड्या पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कप्तानी पर उठाए गंभीर सवाल, बताया MI की हार की असली वजह

0

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी डरावने सपने जैसी रही है। चार मैचों में तीन हार झेलने के बाद अब कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सदागोपन रमेश ने हार्दिक की कप्तानी की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें औसत दर्जे का कप्तान करार दिया है। रमेश का मानना है कि मुंबई इंडियंस की असफलता के पीछे कोई और कारण नहीं, बल्कि हार्दिक के गलत रणनीतिक फैसले और मैदान पर उनकी उलझन है।

बुमराह को 60 गेंदों तक खेल से बाहर रखना सबसे बड़ी गलती

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार का विश्लेषण करते हुए रमेश ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के फैसलों की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कहा कि जब आपके अन्य गेंदबाज पिट रहे हों, तब अपने सबसे किफायती गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पावरप्ले में ही दो ओवर फिंकवा देना भारी गलती थी। रमेश के अनुसार, ‘बुमराह ने छठा ओवर फेंका और फिर सीधे 17वें ओवर में वापस आए। इसका मतलब है कि आपका सबसे खतरनाक गेंदबाज 60 गेंदों तक मुकाबले से बाहर रहा। यह हार्दिक की घबराहट और खराब कप्तानी को दर्शाता है।’स्पिनरों के इस्तेमाल पर भी उठाए सवाल

सदागोपन रमेश ने वानखेड़े स्टेडियम की परिस्थितियों को नजरअंदाज करने के लिए भी हार्दिक को घेरा। उन्होंने कहा कि वानखेड़े जैसे मैदान पर दोनों छोर से स्पिनरों को गेंदबाजी सौंपना एक महापाप के समान है। साथ ही, रजत पाटीदार के सामने मयंक मारकंडे को लाने के फैसले पर भी उन्होंने हैरानी जताई। पाटीदार स्पिनरों के खिलाफ बेहद आक्रामक बल्लेबाज माने जाते हैं और मारकंडे को पहले भी खेल चुके हैं, ऐसे में उनके सामने स्पिनर को लगाना समझ से परे था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here