- रूस-यूक्रेन युद्ध 2022 में शुरू हुआ था। अब सिर्फ यह इंसानों द्वारा ही नहीं लड़ा जा रहा है। यह युद्ध एक हाई-टेक संघर्ष में बदल गया है, जिसमें यूक्रेन ने रूसी नौसेना के खिलाफ रोबोट तैनात किए हैं। बिना जवानों के यह युद्ध एक खतरनाक दौर में बदल चुकी है, जहां ग्राउंडेड रोबोटिक सिस्टम काम कर रहे हैं।
- पहली बार, यूक्रेन ने एक रूसी चौकी पर पूरी तरह से बिना जवानों वाले प्लेटफॉर्म ग्राउंडेड सिस्टम, रोबोट की मदद से कब्जा कर लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘कब्जा करने वालों ने सरेंडर कर दिया और यह ऑपरेशन बिना पैदल सेना के और हमारी तरफ बिना किसी नुकसान के पूरा किया गया।’
- यह बताते हुए कि टेक्नोलॉजी कैसे इंसानी जान बचा रही है, जेलेंस्की ने कहा कि पिछले तीन महीनों में, ग्राउंडेड रोबोटिक सिस्टम ने 22,000 से ज्यादा मिशन पूरे किए हैं।
- कौनसे रोबोट्स हैं?
- जेलेंस्की ने रोबोटों की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘Ratel, TerMIT, Ardal, Rys, Zmiy, Protector, Volia, और हमारे दूसरे जमीनी रोबोटिक सिस्टम ने सिर्फ तीन महीनों में ही मोर्चे पर 22,000 से ज्यादा मिशन पूरे कर लिए हैं। दूसरे शब्दों में, 22,000 से ज्यादा बार जान बचाई गई, जब एक योद्धा के बजाय एक रोबोट सबसे खतरनाक इलाकों में गया। यह हाई टेक्नोलॉजी के बारे में है जो सबसे कीमती चीज इंसानी जान की रक्षा करती है।’
- फर्स्ट-पर्सन व्यू ड्रोन ने रूस की हालत खस्ता की
- जेलेंस्की ने यूक्रेन के रक्षा उद्योग की क्षमताओं का श्रेय हर साल लाखों फर्स्ट-पर्सन व्यू (FPV) ड्रोन, गहरी मार करने वाले हमलों, इंटरसेप्टर और लाखों गोलों को दिया।
- उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन के पास अपने खुद के लंबी दूरी के मिसाइल हथियार हैं। सिर्फ विकास के चरण में ही नहीं, बल्कि एक असली ताकत के तौर पर जो पहले से ही काम कर रही है। Flamingo और Ruta, Peklo और Neptune, Palianytsia और Vilkha, हम इन सभी पर अभी से गर्व कर सकते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से यहीं नहीं रुकेंगे।’










































