Janhvi Kapoor Pics: हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी की फिल्म ‘नागिन’ का आइकॉनिक लुक रीक्रिएट किया। जाह्नवी कपूर की ये फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इस बार हैलोवीन पर अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) को खास अंदाज में याद किया। उन्होंने श्रीदेवी की मशहूर फिल्म ‘नागिन’ के लुक को दोबारा से क्रिएट किया। जाह्नवी के साथ सोशल मीडिया पर मशहूर ओरी भी नजर आए, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का लुक अपनाया। दोनों ने फिल्म के कुछ यादगार पलों को फिर से दिखाया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: स्काउट के खिलाफ साजिश कर रहे मेकर्स? टीम ने उठाए सवाल)
मां श्रीदेवी के लुक में नजर आईं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास लुक की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि वह फिल्म के सबसे यादगार पलों में से एक को दोबारा दिखाना चाहती थीं। जाह्नवी ने यह भी कहा कि हैलोवीन पर लोग अब सिर्फ डरावने कपड़े नहीं पहनते, बल्कि अपने पसंदीदा फिल्मी किरदारों और मशहूर पलों को भी दोहराते हैं। जाह्नवी ने इस खास अंदाज के जरिए अपनी मां श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी को याद किया। उन्होंने बताया कि इस लुक को तैयार करने में उन्हें मदद भी मिली। जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “तुमने हैलोवीन जीत लिया।”1986 में रिलीज हुई थी श्रीदेवी की ‘नागिन’
फिल्म ‘नागिन’ साल 1986 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन हरमेश मल्होत्रा ने किया था। फिल्म में श्रीदेवी ने रजनी नाम की इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। वह अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए राजीव से शादी करती है। राजीव का किरदार ऋषि कपूर ने निभाया था। फिल्म में अमरीश पुरी, सुषमा सेठ और प्रेम चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में थे। 28 नवंबर 1986 को रिलीज हुई ‘नागिन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी।जानकारी के लिए बता दें कि श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था।






































