अक्षय की फिल्‍म ने छठे दिन ‘धुरंधर 2’ से 3 गुना अध‍िक की कमाई, ₹150Cr जल्‍द

0

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ बॉक्‍स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है। यानी कमाई की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन यह जीत की राह पर है। फिल्‍म का बजट ₹120 करोड़ बताया जा रहा है और छह दिनों में इसने देश में अपनी लागत का 65.75% वसूल लिया है। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘गिन्‍नी वेड्स सनी 2’ रिलीज हो रही है, जिसको लेकर बहुत ज्यादा बज़ नहीं है। इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ भी अब सुस्‍त हो चली है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ यदि इसी सधी हुई रफ्तार से कमाई करती रही तो बड़ी आसानी से अपने दूसरे हफ्ते में बजट से आगे निकलकर मुनाफा कमाने लगेगी। रिलीज के छठे दिन इसने देश में रणवीर सिंह की 35 दिन पुरानी फिल्‍म के मुकाबले 3 गुना से भी अध‍िक कमाई की है।

‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में एक बेसब्री जरूर थी। इसकी बड़ी वजह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी है। करीब डेढ़ दशक के बाद दोनों एकसाथ आए हैं। हालांकि, ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भागम’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्‍ट कॉमेडी की यह सूत्रधार जोड़ी इस बार फीकी पड़ी है। दर्शकों को ‘भूत बंगला’ बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई है। हां, सिनेमाघरों में कंपीटिशन की कमी का इसे फायदा जरूर मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here