पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भले ही उनसे अलग रह रही हैं और दोनों का तलाक अभी नहीं हुआ है लेकिन वो अक्सर परिवार को लेकर बातें करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा है। अपनी बहनों के साथ बनारस घूमते हुए ज्योति सिंह ने अपने मन की बात कही है कि उन्हें बच्चा चाहिए। वो मां बनना चाहती हैं।
ज्योति सिंह ने व्लॉग में कहा कि, ‘अक्सर पूछा जाता है कि छोटी बहन की शादी कैसे हो गई, जब बड़ी बहन घर में कुंवारी बैठी है। पहले तो मैं बता दूं कि हम लोग ऐसी फैमिली से आते हैं जहां छोटी सोच के लोग नहीं रहते। वैसे भी जूही को शादी नहीं करनी थी। पवन सिंह का जब रिश्ता आया था तो वो मेरे लिए आया था, तो मेरी हो गई। जूही ने पापा से साफ कह दिया कि मुझे शादी नहीं करनी।’










































