अक्षय कुमार-दिशा पाटनी का गाना ‘ऊंचा लंबा कद’ रिलीज, भन्नाए फैंस- भद पीट दी, वी मिस यू कटरीना

0

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 2007 की हिट फिल्म ‘वेलकम’ के क्लासिक गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ का जादू फिर से बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने ‘ऊंचा लंबा कद’ गाना फिर से रिलीज कर दिया है और नए गाने में चार्म तो बहुत है, लेकिन रिलीज होते ही फैंस मायूस हो गए। इससे पहले, अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाकर छाने वाले अक्षय को अब नफरत मिल रही है कि उन्होंने दिशा पाटनी को लेकर कटरीना की फिर से याद दिला दी और दिशा उस औरा को छू भी नहीं पाईं जो कटरीना का है।

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री, रंगीन विज़ुअल्स और जोशीली धुन ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ को फिल्म के साउंडट्रैक का एक खास आकर्षण बनाती है। डांस फ्लोर पर थिरकाने वाली इसकी एनर्जी और नॉस्टैल्जिया का तड़का इसे हर पीढ़ी के लोगों के बीच फेमस बनाने की क्षमता रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here