अवैध रेत परिवहन पर खैरलांजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

बालाघाट। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खैरलांजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैजमोहगांव क्षेत्र से अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी अभय नगपुरे 24 वर्ष ग्राम सावरी निवासी को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई को थाना खैरलांजी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सावरी एवं बैजमोहगांव क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैजमोहगांव चौराहे के पास घेराबंदी कर रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े।पुलिस द्वारा जप्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अभय नगपुरे 24 वर्ष ग्राम सावरी निवासी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।थाना खैरलांजी में इस मामले में अपराध क्रमांक 179/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 21/4 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा 53(1) मध्यप्रदेश गौण खनिज अधिनियम 1996 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। खैरलांजी पुलिस द्वारा एक स्वराज कंपनी एवं एक सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर मय ट्रॉली जप्त किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here