आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार, लगातार ग्रामीणों पर कर रहा हमला

0

बालाघाट।कान्हा नेशनल पार्क से लगे ग्रामीण अंचलों में लोग, रोजाना बाघ की दहशत में अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर है।जहां कान्हा से सटे ग्रामो में बाघों की बढ़ती गतिविधियों ने एक बार फिर वन्यजीव-मानव संघर्ष को गंभीर बना दिया है। बीते दिनों हुई दो घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।अभी हाल ही में एक बाघिन ने महिला के घर में घुसकर उसका शिकार कर लिया था जिससे महिला की मौत हो गई थी, अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था की, इस घटना के बाद आदमखोर बाघ ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर, उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।घायल की पहचान मालखेड़ी निवासी 40 वर्षीय राजकुमार परते के रूप में हुई है।जिसे बाघ के हमले में गम्भीर रूप से घायल होने पर बैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार जारी है।

राजकुमार से पहले 4 ग्रामीणों पर हमले कि कर चुका है कोशिश
जानकारी के अनुसार कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन से लगे मालखेड़ी गांव में बाघ के हमले में राजकुमार परते गम्भीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद घायल राजकुमार किसी तरह स्वयं चलकर अपने घर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल बैहर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।बताया गया कि राजकुमार पर हमले के पूर्व शुक्रवार सुबह ही बाघ ने चार लोगों पर हमला करने की कोशिश की लेकिन किसी तरह वे भाग निकले।

सप्ताह भर के भीतर यहां तीसरी बड़ी घटना
बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रहे हमलों से बफर जोन के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे खेतों और जंगल की ओर जाने में लोगों को डर लग रहा है।ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, बाघ की लगातार निगरानी करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।बताया गया कि वन विभाग ,मामले की जांच के साथ बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here