Indore Nagar Nigam Mayor: टेंडर होने के बावजूद काम नहीं शुरू होने को लेकर इंदौर नगर निगम के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा हि का आपलोग मूर्ख बनाते रहते हो और सरकार की छवि खराब होती है।इंदौर: अधूरे कामों की वजह इंदौर के कई इलाकों में परेशानी है। इसकी वजह से सरकार और निगम के प्रतिनिधियों की फजीहत होती है। इंदौर नगर निगम के मेयर पुष्यमित्र भार्गव एक ऐसे ही मामले को लेकर भड़क उठे हैं। साथ ही सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई है।अधूरे पड़े थे काम
दरअसल, सुदामा नगर डी सेक्टर में सड़क और स्कूल की बाउंड्रीवॉल सहित कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग लगातार पार्षद से शिकायत कर रहे थे। मेयर तक भी इसकी शिकायत पहुंच रहे थे। इसे लेकर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद मौके पर पहुंचे थे।
सुनवाई के दौरान भड़के मेयर
इंदौर नगर निगम के मेयर पुष्यमित्र भार्गव सुदामा नगर पहुंचे थे। वहां के लोगों की बातें सुनी और मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को हड़काना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आपलोगों की वजह से सरकार की इमेज खराब हो रही है।टेंडर होने के बावजूद काम को लटकाते हो
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को कहा कि आपलोग काम नहीं करते और सरकार की छवि खराब होती है। अलग-अलग बहाने बनाकर काम को अटकाते हैं। जबकि सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव, शांतिलाल यादव सहित अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।सुर्खियों में है इंदौर नगर निगम
- भागीरथपुरा दूषित जल कांड के बाद इंदौर की साख पर बट्टा लगा है
- इसके बाद से इंदौर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे
- मेयर ने निगम की छवि बचाने के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई
- इंदौर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल है
- दूसरे शहर इंदौर की साफ-सफाई से लेते हैं प्रेरणा
कागज-कागज खेलते हैं आप सब
नाराज मेयर ने कहा कि आप कागज-कागज खेलते हो और जनता परेशान होती है। महापौर ने सख्त रुख अपनाते हुए अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव के विभाग की लंबित फाइलों की जांच के आदेश भी दे दिए। यहां के लोगों को लग रहा है कि हमलोगों इनका काम नहीं करना चाहते हैं। रहवासी लोग रोज हमें फोन करते हैं। अगर जरूरत नहीं है तो टेंडर लगना नहीं चाहिए। अगर टेंडर लगे तो फिर देर नहीं हो।










































