वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष में होर्मुज स्ट्रेट केंद्र में बना हुआ है। ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज से यातायात को कंट्रोल किया है। वहीं बीते 10 दिन में अमेरिकी नेवी भी क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। पाकिस्तान में ईरान के साथ पहले दौर की बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। तक्षशिला संस्थान में रिसर्च एनालिस्ट अभिषेक कडियाला का कहना है कि यह नाकेबंदी ट्रंप का इस युद्ध में सबसे सटीक दांव है।
अभिषेक कडियाला के मुताबिक, नाकेबंदी ट्रंप का सबसे बड़ा दांव है। यह ईरान को वहीं चोट पहुंचाती है, जहां उसे सबसे ज्यादा दर्द होता है। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था मुश्किल में आती है क्योंकि ईरानी तेल की सप्लाई इससे रुकती है। इसने वाइट हाउस को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी से बचने में भी मदद मिलती है। ईरान अगर जवाबी कार्रवाई करता है तो यह उसकी मुश्किल और बढ़ा सकता है।










































