ऐश्वर्या राय की हमशक्ल हैं पाकिस्तानी ब्लॉगर आमाना इमरान, फोटोज में फर्क करना हुआ मुश्किल

0

मुंबई. ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के कई दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई हमशक्ल की फोटोज वायरल हो चुकी हैं। अब पाकिस्तान की ब्यूटी ब्लॉगर आमना इमरान को ऐश की नई हमशक्ल कहा जा रहा है। 

आमना इमरान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर चार हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अकाउंट पर कई ऐसी फोटो हैं, जिनमें वो हू ब हूं ऐश्वर्या राय की तरह दिख रही हैं। 

फोटो में वह ऐश्वर्या राय की तरह पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। आमना इमरान ने अपनी बायो में लिखा, ‘आमना इमरान  वे शांति, प्रेम, एकता, सहिष्णुता और विनम्रता में यकीन रखती हैं।’

मराठी एक्ट्रेस को कहा गया हमशक्ल
मराठी एक्ट्रेस मानसी नाईक की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन फोटोज में वह बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी लग रही थीं। एक फोटो में उन्होंने जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय जैसा पोज दिया है। 

मानसी नाइक मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। मानसी ने जबरदस्त, टारगेट, कुटुंब जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मानसी टीवी शो में भी काम किया है।

स्नेहा उलाल को कहा था ऐश्वर्या का हमशक्ल 
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उलाल को सबसे पहले ऐश्वर्या राय हमशक्ल कहा गया था। स्नेहा उलाल साल 2005 में सलमान खान के साथ फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव में नजर आईं थीं। 

स्नेहा उलाल की तरह ईरानी मॉडल महलगा जबेरी भी ऐश्वर्या के जैसे लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वहीं,  ऐश्वर्या राय की तरह लुक्स के चलते अमृता अमूज टिक टॉक पर खूब पॉपुलर हुईं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here