दिल्ली की बेहद पॉश अमर कॉलोनी में IRS की लड़की की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी घरेलू नौकर राहुल मीणा ऑनलाइन जुए का आदी था। वह ऑनलाइन तीन पत्ती गेम खेला करता था। इतना ही नहीं दिल्ली में वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने गृह नगर में पड़ोसी की पत्नी के साथ रेप की वारदात की थी। पुलिस ने उसके बारे में ऐसे ही हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
आइए आपको ऐसे ही 5 खुलासों के बारे में बताते हैं।दिल्ली में वारदात को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले राहुल ने अपने पड़ोसी की पत्नी से दुष्कर्म किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले का राजगढ़ में पीड़िता के पति को अपनी बाइक पर बैठाकर शादी समारोह में ले गया था। पड़ोसन का पति वहीं रुक गया। राहुल अकेला लौटा और पड़ोसी के घर में घुस गया। वहां, जान से मारने की धमकी देकर उसने पड़ोस की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
राहुल मीणा ने पहले हमला कर लड़की को बेहोश किया। फिर उसके साथ रेप करने के बाद मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर उसका मर्डर कर दिया। मर्डर के बाद वह की लाश को सीढ़ियों से घसीटकर नीचे रूम तक ले गया। दरअसल, राहुल को लॉकर खोलकर पैसे चुराने थे और लॉकर सिर्फ थंब इंप्रेशन से ही खुलता था। जब लड़की का थंब लगाने के बाद भी लॉकर नहीं खुला तो उसने उसे पेंचकस से खोला। अलमारी से कैश निकालने के बाद वह लड़की के भाई की पेंट पहनकर वहां से फरार हो गया।
हत्यारे राहुल मीणा को ऑनलाइन गेम तीन पत्ती में पैसे लगाने की बुरी लत थी। उसके लिए वह लोगों से पैसे उधार लेता था और ऑनलाइन गेमिंग में हार जाता था। उसने आसपास के घरों में काम करने वाले कई नौकरों से पैसे उधार ले रखे थे, जिसका पता IRS अधिकारी को चल चुका था। इसलिए एक महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था।
आरोपी राहुल मीणा को पता था कि IRS अधिकारी और उनकी पत्नी सुबह-सुबह जिम जाते हैं। उसे यह भी पता था कि नौकरों के लिए डुप्लीकेट चाबी कहां रखी जाती है। राहुल ने इसी बात का फायदा उठाया और डुप्लीकेट चाबी लेकर सीधा घर के अंदर दाखिल हो गया।
यूपीएससी की तैयारी करने के कारण लड़की सुबह-सुबह छत पर बने स्टडी रूम में पढ़ाई किया करती थी। वारदात वाले दिन भी वह स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही थी। आरोपी सीधे वहीं पहुंचा। लड़की का गला दबाने की कोशिश की। विरोध करने पर सिर में स्टडी लैंप दे मारा। लड़की बेहोश हो गई।










































