कंटेनर में घुसा डंपर, केबिन बना लोहे का पिंजरा, 2 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच फंसा रहा चालक

0

एक ही पट्टी पर बैक-टू-बैक दो हादसों से थमा फोरलेन

दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि इस डंपर-कंटेनर की भिड़ंत से कुछ घंटे पहले ही इसी फोरलेन पर एक और कांड हो चुका था। गलत दिशा से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही कार को चीर दिया था। अमोला थाना पुलिस अभी उस पहली दुर्घटना की स्थिति को संभाल ही रही थी, गाड़ियां रास्ते से हटवाई ही जा रही थीं कि दूसरी तरफ इस डंपर ने मौत की रफ्तार से कंटेनर को ठोक दिया। इन दो लगातार हादसों के चलते फोरलेन की दोनों पट्टियों पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और सैकड़ों गाड़ियां घंटों फंसी रहीं।शिवपुरी: एक रूह कंपा देने वाला हादसा शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास हुआ। दरअसल, शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस भीषण भिड़ंत में ललितपुर का रहने वाला हल्के यादव डंपर के केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया।

केबिन लोहे के जाल की तरह उसके शरीर पर कस चुका था। घटना की भनक लगते ही हाईवे चौकी के आरक्षक नागेंद्र जाट और संजीव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे, लेकिन कबाड़ बन चुके केबिन से घायल को हाथ से निकालना नामुमकिन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here