सहकी नाला में डूबने से सविता की मौत, तीन घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने निकाला शव
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट।चांगोटोला थाना क्षेत्र के ग्राम बीजापुरी में सोमवार को दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। कपड़े धोने के दौरान अचानक पैर फिसलने से युवती सहकी नाला के गहरे पानी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम को उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका।
कपडे धोने के दौरान हुआ हादसा
मृतका की पहचान सविता पुत्री बसंत इडपाचे, निवासी ग्राम मोहगांव के रूप में हुई है। बताया गया कि सविता अपने ननिहाल ग्राम बीजापुरी आई हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह सहकी नाला में कपड़े धोने के लिए गई थी। इसी दौरान कपड़े धोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।
करीब तीन घंटे चला रेस्क्यू
युवती के पानी में डूबने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चांगोटोला पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों व गोताखोरों की सहायता से नाले में तलाश अभियान शुरू किया गया। लगातार तलाश के बाद करीब शाम को गोताखोरों ने सविता का शव बरामद कर लिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। चांगोटोला पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी










































