Punjabi Influencer Manjeet Kaur Dies: मशहूर पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर का निधन हो गया है। मंजीत कौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि उनके साथ किडनैपिंग और जिंदा जलाने की घटना हुई थी।Punjabi Influencer Manjeet Kaur Dies: मशहूर पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर का निधन हो गया है। मंजीत कौर ने चंडीगढ़ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। मंजीत कौर के साथ दो महीने पहले भयानक घटना हुई थी। उन्हें किडनैप करके जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। वहीं इलाज के दौरान मंजीत कौर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं मंजीत कौर के निधन के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मंजीत कौर के निधन से उनके फैंस तो शोक में हैं ही, साथ ही उनके साथ हुई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया हैमंजीत कौर (Manjeet Kaur) ने 26 अगस्त को आखिरी सांस ली। उन्हें 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 से अगवा किया गया था। बताया जा रहा है कि बदमाश उन्हें गाड़ी में डालकर सूनसान इलाके में ले गए। वहां उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर आग तक लगा दी गई। हालांकि भयानक टॉर्चर के बाद मंजीत कौर को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीजीआई में लंबे वक्त तक उनका इलाज चला। खबरों की मानें तो जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, उस वक्त मंजीत के शरीर पर गंभीर चोटें और जलने के निशान थे। लंबे इलाज के बाद भी मंजीत कौर को बचाया नहीं जा सका।









































