Nikki Tamboli-Arbaz Patel Breakup Rumors: मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं, निक्की पर चीटिंग का आरोप भी लग रहा है।Nikki Tamboli-Arbaz Patel Breakup Rumors: मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। निक्की तंबोली ने ‘बिग बॉस 14’ में हाथ आजमाने के बाद ‘बिग बॉस मराठी’ में भी एंट्री की थी, जहां रहते हुए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। ‘बिग बॉस मराठी’ में ही निक्की तंबोली की मुलाकात अरबाज पटेल से हुई और शो में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। यूं तो निक्की तंबोली और अरबाज पटेल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दो साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) को लेकर ये अटकलें इसलिए भी लग रही हैं, क्योंकि दोनों ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, अरबाज पटेल ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने चीटिंग पर बात रखी है।निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। जहां अरबाज पटेल ने पोस्ट में लिखा, “अपने पार्टनर को धोखा देना और उसके बाद घर आकर उनकी आंखों में देखना और कहना कि तुम उससे प्यार करते हो, ये अलग ही तरह का अपमान है। मैंने कह दिया जो मुझे कहना था।” वहीं दूसरी ओर निक्की तंबोली ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, “जो सच ये नहीं कहते। अफेयर इसलिए नहीं होते क्योंकि नया इंसान बहुत आकर्षक है। अफेयर्स तब होते हैं जब कोई पुराना रिश्ता निभाने वाला अपने किये वादों की इज्जत करना बंद कर देता है।









































