केटी जकारिया से ट्रंप की अपील-व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव का काम दोबारा संभालें, पद पर रहीं हैं महज 5 दिन

0

केटी जकारिया की, प्रेस सचिव पद पर उनकी पहली प्रेस वार्ता की आलोचना की जा रही थी। कहा गया कि प्रेस के साथ उनकी पहली बातचीत ठीक नहीं गई। बता दें कि पहले इस पद पर कैरोलिन लेविट थीं, उनके इस पद से हटने के बाद ट्रंप ने जकारिया को यह जिम्मेदारी सौंपी थीKatie Zacharia : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केटी जकारिया से व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव पद पर अपनी सेवा दोबारा शुरू करने पर विचार करने के लिए कहा है। जकारिया महज पांच दिन प्रेस सचिव पद रहीं। जकारिया की, प्रेस सचिव पद पर उनकी पहली प्रेस वार्ता की आलोचना की जा रही थी। कहा गया कि प्रेस के साथ उनकी पहली बातचीत ठीक नहीं गई। बता दें कि पहले इस पद पर कैरोलिन लेविट थीं, उनके इस पद से हटने के बाद ट्रंप ने जकारिया को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

ट्रंप ने दोबारा पद संभालने की अपील की

शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) जॉर्जिया में एक रैली से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मीडिया ने जकारिया के साथ काफी कठोर व्यवहार किया है। उन्होंने संकेत दिया कि जकारिया को अपने पद पर बने रहने के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। मीडिया का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है। ईमानदारी से कहूं तो अगर मैं तुम्हारी जगह होता, तो इस पद पर बने रहने के फैसले पर दोबारा विचार करता। तुम इस बारे में सोचो। लेकिन मैं दोबारा विचार करता। तुम्हारा खूबसूरत पति और परिवार है। मैं कल उसके परिवार से मिला था। बहुत प्यारे बच्चे हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी तस्वीर वाली किताब से निकले हों। मैंने उससे कहा तुम्हें दोबारा विचार करना चाहिए, क्योंकि तुम इस सब से नहीं गुजरना चाहोगी।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया पर लगाया आरोप

ट्रंप ने जकारिया को पद से हटाने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जकारिया की जिंदगी अच्छी रहे और उसके भविष्य को लेकर फैसला उसी पर निर्भर है। ट्रंप ने कहा, ‘नहीं, नहीं। मैं चाहता हूं कि उसकी जिंदगी अच्छी रहे। मीडिया ने उसके साथ बहुत बेरहमी से व्यवहार किया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने उससे कहा कि जब मैं वापस लौटूंगा, तो हम बात करेंगे। मुझे नहीं लगता कि प्रेस के हाथों केटी को जिस तरह की तकलीफ झेलनी पड़ रही है, उसे इस तरह परेशान किया जाना चाहिए। इसलिए लौटते ही मैं उससे बात करूंगा।ट्रंप ने कहा-यह काम बिल्कुल आसान नहीं

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जकारिया को अपने पद पर बने रहने के फैसले पर फिर से विचार करने की सलाह दी है। उन्होंने उससे कहा, ‘अगर तुम नहीं चाहतीं, तो तुम्हें यह काम करने की जरूरत नहीं है।’ ट्रंप ने कहा, ‘मेरे विचार से तुम्हारे लिए खुश रहना ज्यादा बेहतर है।’ उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या इस पद पर रहते हुए कोई व्यक्ति वास्तव में खुश रह सकता है। उन्होंने कहा, ‘यह काम बिल्कुल आसान नहीं है।’ व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फॉक्स न्यूज को बताया कि जकारिया अपने पद से बाहर निकलने की प्रक्रिया में हैं।

काफी उथल-पुथल रहा कटारिया का पहला सप्ताह

ट्रंप ने कहा कि वह उनका उत्तराधिकारी नियुक्त करने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक संभावित उम्मीदवारों की कोई सूची तैयार नहीं की गई है, हालांकि इस पद में दिलचस्पी रखने वाले कई लोगों के फोन उन्हें आ चुके हैं। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘इस पद को संभालने वाला हर व्यक्ति स्टार बन जाता है।’ जकारिया के पद छोड़ने की खबर ऐसे समय आई है, जब उनका पिछला सप्ताह काफी उथल-पुथल भरा रहा। व्हाइट हाउस में उनकी पहली प्रेस ब्रीफिंग की आलोचना हुई थी और उनकी पेशेवर योग्यताओं को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। ट्रंप ने अगस्त में कैरोलिन लेविट की जगह जकारिया को नियुक्त करने की घोषणा की थी। लेविट ने अगस्त में यह पद छोड़ दिया था। यह घोषणा हालिया घटनाक्रम से करीब एक सप्ताह पहले की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here