Baatein Dil Se: रितु बेरी के लिए बगैर तैयारी अक्षय कुमार ने की थी रैंप वॉक, बोलीं- मेरे लिए वो नंबर 1 हैं…

0

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ में मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने अक्षय कुमार के बारे में बात की और उन्हें ‘नंबर 1’ भी बताया।Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नविका कुमार का पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार नविका कुमार के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेरी, जिन्होंने अपनी जिंदगी व करियर से जुड़ी कई बातें साझा कीं। रितु बेरी ने ‘बातें दिल से’ पॉडकास्ट में बॉलीवुड के कई सितारों के बारे में भी चर्चा की। जहां उन्होंने माधुरी दीक्षित को ‘सबसे खूबसूरत’ बताया तो वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए भी दिल की बातें कहीं। रितु बेरी ने बताया कि अक्षय कुमार उनके लिए नंबर 1 हैं। उन्होंने अक्षय कुमार से जुड़ा किस्सा भी साझा किया। ‘बातें दिल से’ में रितु बेरी (Ritu Beri) से जब पूछा गया कि वह किस कलाकार को ड्रेस करना सबसे ज्यादा एंजॉय करती हैं। इसपर उन्होंने तुरंत अक्षय कुमार का नाम लिया। रितु बेरी ने अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अक्षय कुमार मेरे लिए नंबर 1 हैं। मुझे उन्हें ड्रेस करना काफी पसंद है। अक्षय बहुत ही कूल इंसान हैं, वो बहुत रियल, सहज और ऐसे हैं जिन्हें स्टाइल करना आसान है।” रितु बेरी ने पॉडकास्ट में ही बताया कि कैसे अक्षय कुमार आखिरी मौके पर उनके लिए रैंप वॉक करने के लिए राजी हो गए थे।अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए रितु बेरी ने कहा, “मुझे याद है कि मैं मुंबई गई हुई थी। मैं एक शो कर रही थी और उन्होंने पूछा ‘आप क्या कर रही हो?’ मैंने उन्हें बताया कि मैं इसी शहर में हूं। उन्होंने भी कहा कि ठीक है, मैं भी वहां शूटिंग कर रहा हूं। मैं वहां अभी पहुंचता हूं। जब वो आए तो मैंने उनसे बोला कि आप शोस्टॉपर बन जाओ और मेरे लिए रैंप पर वॉक करो। उन्होंने भी कहा कि ठीक है, आप क्या चाहती हैं कि मैं क्या पहनूं?”रितु बेरी ने बताया कि अक्षय कुमार के लिए एक अलग आउटफिट चुनने की जगह उन्होंने स्कार्फ और सिल्वर पेंट का इस्तेमाल किया। रितु बेरी ने कहा, “मैंने एक आउटफिट से सिर्फ एक स्कार्फ लिया। वो लंबा स्कार्फ था, जिसे मैंने उन्हें पहनाया, उनके चेहरे पर सिल्वर पेंट किया और शायद हाथ में कबूतर या ऐसी ही कुछ चीज दी। उन्होंने रैंप पर वॉक की और वो छा गए। बहुत ही गुड-लुकिंग, तो मुझे लगता है कि वो मेरे पसंदीदा हैं।”अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए रितु बेरी ने कहा, “मुझे याद है कि मैं मुंबई गई हुई थी। मैं एक शो कर रही थी और उन्होंने पूछा ‘आप क्या कर रही हो?’ मैंने उन्हें बताया कि मैं इसी शहर में हूं। उन्होंने भी कहा कि ठीक है, मैं भी वहां शूटिंग कर रहा हूं। मैं वहां अभी पहुंचता हूं। जब वो आए तो मैंने उनसे बोला कि आप शोस्टॉपर बन जाओ और मेरे लिए रैंप पर वॉक करो। उन्होंने भी कहा कि ठीक है, आप क्या चाहती हैं कि मैं क्या पहनूं?रितु बेरी ने बताया कि अक्षय कुमार के लिए एक अलग आउटफिट चुनने की जगह उन्होंने स्कार्फ और सिल्वर पेंट का इस्तेमाल किया। रितु बेरी ने कहा, “मैंने एक आउटफिट से सिर्फ एक स्कार्फ लिया। वो लंबा स्कार्फ था, जिसे मैंने उन्हें पहनाया, उनके चेहरे पर सिल्वर पेंट किया और शायद हाथ में कबूतर या ऐसी ही कुछ चीज दी। उन्होंने रैंप पर वॉक की और वो छा गए। बहुत ही गुड-लुकिंग, तो मुझे लगता है कि वो मेरे पसंदीदा हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here