जगह जगह गड्ढे और पत्थरों का अंबार ग्रामीणों ने की सडक़ निर्माण की मांग
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोस्ते से आमाटोला पहुंच मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे और पत्थर उभर आने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफ ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि इस मार्ग से दोपहिया वाहन चालकों का गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। वहीं बरसात के दिनों में मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है जिससे लोगों का आवागमन लगभग मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
जंगल तक डामर सडक़, आगे तीन किलोमीटर से अधिक कच्चा मार्ग
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोस्ते से कासपुर की ओर जाने वाला मार्ग जंगल तक डामर सडक़ बनाया गया है। लेकिन इसके आगे आमाटोला तक सडक़ का निर्माण नहीं होने से पूरा मार्ग कच्चा पड़ा हुआ है। लगभग तीन किलोमीटर से अधिक लंबे इस मार्ग पर लंबे समय से पक्की सडक़ नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मार्ग पर मिट्टी के कटाव के साथ छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं और जगह जगह बड़े पत्थर बाहर निकल आए हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। यह मार्ग केवल आमाटोला तक पहुंचने का रास्ता नहीं है बल्कि आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन भी है। डोंगरमाली मार्ग क्षेत्र के ग्रामीण इसी रास्ते से बालाघाट और कायदी की ओर आवागमन करते हैं। वहीं कासपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग डोंगरमाली और महाराजपुर जाने के लिए भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
सडक़ की हालत जर्जर हो गई किसी काम की नहीं है-कोमलचंद बिसेन
ग्रामीण कोमलचंद बिसेन ने बताया कि सडक़ की हालत जर्जर हो गई है किसी काम की नहीं है। पुरी कच्ची खराब सडक़ है मुरूम का सडक़ है हर समय यहां पर दुर्घटना का डर बना हुआ रहता है। कई बार सरपंच को कहा गया है किंतु कुछ नहीं हुआ है जबकि यातायात यहां से बहुत ज्यादा है। दोनों तरफ के लोग विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के लिए आना जाना करते है,कई वर्षों से इस मार्ग की हालत खराब है पर किसी के द्वारा गंभीरता से इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। बारिश में इस मार्ग पर हम चल नहीं सकते हैं पैदल आना जाना होता है जल्दी सडक़ को बनाया जाना चाहिए।
जर्जर सडक़ के कारण दुर्घटना होने का डर हमेशा लगा रहता है-गंगाधर उइके
ग्रामीण गंगाधर उइके ने बताया कि सडक़ में भयंकर गड्ढे हो गए हैं लोडेड वाहन के साथ छोटे बड़े सभी वाहन आते जाते हैं। बारिश में यहां पर चल नहीं सकते हर कोई अपने काम और रिश्तेदार के यहाँ आने जाने के लिए मार्ग का उपयोग करते हैं। बारिश में हमें वारासिवनी होते हुए करीब १५ किलोमीटर का फेर काटकर आना जाना करना पड़ता है। दुर्घटना होने का डर लगा रहता है संभल कर आते जाते हैं सडक़ बनाने के लिए कई बार सरपंच को बोला गया है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसान खेती के समय यहां सबसे ज्यादा आते जाते हैं और इसके अलावा अन्य लोग भी बाईपास के रूप में यह मार्ग उपयोग कर रहे हैं। इसे जल्द डामर सडक़ में परिवर्तित करना चाहिए।
बाइट कोमलचंद बिसेन ग्रामीण









































