गणेश विसर्जन के दौरान हुआ विवाद, मुरझडवासी पहुंचे थाने

0

पुलिस ने किया मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरझड़ में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में विशाल नंदागोली, कपिल नंदागोली , अमन पटले सभी निवासी मुरझड़ के नाम सामने आए हैं। उक्त मामले को लेकर रविवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होंने थाना प्रभारी से मामले में कठोर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अचानक ९ बजे ग्राम मुरझड़ के ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस थाना पहुंचे । जहां उनके द्वारा थाना प्रभारी से मुलाकात कर रात्रि में की गई है फि र ग्राम के विवाद के बारे में चर्चा कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। पुलिस को शिकायतकर्ता मनोज बिसेन ने बताया कि वह २६ सितंबर की रात करीब ९.३० बजे अपनी गाड़ी से गांव के लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए टोडियानाला गया था। रास्ते में विशाल नंदागोली के द्वारा उसे कथित तौर पर गाली गलौज की गई । गाली देने से मना करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे घर से बाहर नहीं निकलने और जान से खत्म करने की धमकी दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग वहां से चले गए कुछ समय बाद वह सचिन रहाँगडाले के घर के आंगन में विशाल नंदागोली, कपिल नंदागोली और अमन पटले के पहुंचने तथा गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने लगे ,कपिल के पास तलवार तथा विशाल व अमन के पास लकड़ी के डंडे थे। मामले में वारासिवनी पुलिस ने एफ आईआर क्रमांक ०४८०/२०२६ भारतीय न्याय संहिता की धारा २९६ बी,११५,२,३५१,३ एवं ३,५ के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया है। पूर्व सरपंच मुकेश पारधी ने बताया की गणेश विसर्जन के समय ग्राम के तीन से चार लडक़े जो ग्राम में मारपीट करना चमकाना जैसे काम करते रहते हैं उनके संबंध में हम शिकायत करने ग्रामीण लोग आए हैं। रात में विवाद को लेकर रिपोर्ट तो दर्ज हो गई पर पूरे ग्राम वासियों ने आज सुबह बैठक की और यहां थाने में आए हुए हैं। क्योंकि जो आगे वाले युवक है उनके द्वारा गांव वालों को और समाज को गाली दी गई है जिन पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। इस संबंध में हमने थाना प्रभारी से मुलाकात की तो उन्होंने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here