बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गई चर्चा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ३ अक्टूबर को
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में रविवार को गायत्री परिजनों की कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी बैठक संपन्न। यह बैठक गायत्री प्रज्ञापीठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। आयोजित बैठक में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा छात्रों और युवाओं को सद्विचारों की प्रेरणा एवं राष्ट्र गौरव के भावों को जाग्रत करने के उद्देश्य से आगामी ३ अक्टूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित करने के संंंबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह परीक्षा लालबर्रा विकासखण्ड के आधा सैकड़ा से अधिक परीक्षा केन्द्र में संपन्न होगी और इस परीक्षा में कक्षा ५ वीं से महाविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राएं शामिल होगे। जिसके प्रचार-प्रसार करने सहित अन्य बिन्दुओं पर जोर दिया गया ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सके। चर्चा में गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक वीरेन्द्र बिसेन ने बताया कि रविवार को मानपुर स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी ३ अक्टूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित होना है, जिसकी तैयारी के संबंध में चर्चा की गई है। साथ ही यह भी बताया कि छात्रों में मानवीय गरिमा का बोध, सकारात्मक दृष्टिकोण, परिष्कृत अभिरूचियों, कर्तव्य निष्ठा का जागरण, प्रखर विचार, तनाव-अवसाद से मुक्ति, दुव्र्यसनों से छुटकारा, राष्ट्र गौरव का सम्मान, व्यक्तित्व का निर्माण, उत्कृष्ट भाव संवेदनाएं, नैतिकता का अभिवध्र्दन, सुसंस्कारिता का जागरण, अभिवध्र्दन की दिशा में प्रेरित करने एवं उनमें भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने हेतु यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण माध्यम है।










































