सोनी के प्लेस्टेशन प्लस सब्सक्रिप्शन भारत में महंगे हो गए हैं। यह फैसला गर्मियों की छुट्टियों में हुआ है जब युवा बड़ी संख्या में गेमिंंग करते हैं। अब सबसे सस्ता प्लान 649 रुपये का हो गया है जो पहले 499 का था। वहीं, शाओमी ने बताया है कि वह 4 जून को भारत में Xiaomi 17T को लॉन्च करेगी। मोटोरोला भी अपना नया स्मार्टफोन motorola edge 70 Pro+ देश में लाने जा रही है। यह अगले महीने आ सकता है। सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।
Sony PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन की नई कीमतें
गर्मियों की छुट्टी में Sony PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ा दी गई है। PlayStation Plus की शुरुआती कीमत भारतीय यूजर्स के लिए 499 रुपये थी, अब यह 649 रुपये हो गई है। अभी यह पता नहीं है कि नई कीमतें रिन्युअल पर देनी होंगी या मौजूदा यूजर्स की इसकी चपेट में आएंगे।
- PlayStation Plus का PS Plus Essential एक महीने के लिए 649 रुपये का हो गया है जो पहले 499 रुपये का था।
- 3 महीने का प्लान अब बढ़कर 1,559 रुपये हो गया है, यह पहले 1,199 रुपये था।
- 12 महीने का प्लान बढ़कर 5,139 रुपये हो गया है जो पहले 3,949 रुपये का था।
कंपनी ने PS Plus Extra प्लान भी महंगा किया है। एक महीने का प्लान अब 979 रुपये का हो गया है, जो पहले पहले 749 रुपये का था। 3 महीने का प्लान 2,599 रुपये हो गया है जो पहले पहले 1,999 रुपये था। 12 महीने का प्लान 8,709 रुपये का हो गया है जो पहले 6,699 रुपये का था। इसी तरह से PS Plus Deluxe प्लान भी महंगे किए गए हैं।













































