Optimist AC: ये AC खुद बताएगा गैस का लेवल, IIT दिल्ली और भारतीय कंपनी का अनोखा आविष्कार, सिर्फ 3,543 महीने पर उपलब्ध

0

भारत के कई राज्यों में तापमान 45 से 50 डिग्री पहुंचने लगा है। ऐसे में घरों को ठंडा रखने में एयर कंडीशनर भी हांफने लगे हैं। भारत की गर्मी को ध्यान में रखते हुए Optimist नाम की कंपनी खास AC लेकर आई है, जिसे IIT दिल्ली के साथ मिलकर खास भारत की गर्मी के लिए तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि अपने टर्बो प्लस फीचर की मदद से ये 1.4 टन का AC, 1.9 टन के AC के बराबर ठंडा कर सकता है। Optimist वेबसाइट के मुताबिक इस AC की ISEER रेटिंग 6.05 है, जो कि बिजली की खपत को 25 से 35 फीसदी तक नीचे ला सकती है।

खास भारत के लिए तैयार इस AC की खूबियां सिर्फ इतनी ही नहीं हैं। यह पहला ऐसा AC है, जो साफ-साफ बता सकता है कि उसकी गैस का लेवल क्या है। इसका मतलब है कि आपको AC की गैस को लेकर कोई चूना नहीं लगा सकता। इतना ही नहीं इस AC को ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है और रियल टाइम में बिजली की खपत को ट्रैक करते हुए यह बता सकता है कि आपका बिल कितना आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here