चांदी ₹4,700 उछली, सोना भी ₹1,600 महंगा हुआ, आपके शहर में क्या चल रहा रेट?

0

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में करीब 1,600 रुपये की तेजी आई है जबकि चांदी 4,700 रुपये उछली है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने के संकेत मिले हैं लेकिन निवेशकों सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी करने की धमकी दी है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आने की चिंता बढ़ गई है।

एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा ₹4,706 बढ़कर ₹2,23,106 प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 2,18,400 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,19,200 रुपये पर खुली। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा ₹1,641 बढ़कर ₹1,43,029 प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 1,41,388 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,42,386 रुपये पर खुला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here