खारे पानी से बनेगी असीमित बिजली, ‘सूरज’ का ईंधन निकालने वाली मशीन हो रही तैयार, मिलेगी शुद्ध ऊर्जा

0

: बिना किसी प्रदूषण के असीमित बिजली बनाना लगभग हर देश के लिए किसी सपने के जैसा है। वैज्ञानिक सालों से ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं, जो ठीक वैसे ही बिजली बनाएगी जैसे कि सूरज अपनी रौशनी और गर्मी बनाता है। इसे फ्यूजन एनर्जी कहा जाता है। इस बिजली को बनाने के लिए खास तरह के ईंधन ट्रिटियम की जरूरत पड़ती है।

इस ईंधन को बनाने वाली मशीन पर कनाडा की नेक्स्ट हाइड्रोजन और फ्यूजन फ्यूल साइकिल्स नाम की दो कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं। इनकी ये कोशिश भविष्य में साफ बिजली के रास्ते को आसान बना सकती है।किस नई मशीन पर चल रहा है काम?

सूरज जैसी बिजली बनाने के लिए ट्रिटयम नाम के ईंधन की जरूरत पड़ती है। नेक्स्ट हाइड्रोजन कंपनी जिस मशीन पर काम कर रही है वह भारी पानी यानी कि खारे पानी से इस कीमती ईंधन को अलग करेगी। फ्यूजन फ्यूल साइकिल्स नाम की दूसरी कंपनी इस मशीन को अपने सिस्टम में फिट करेगी।

इस मशीन की खासियत है कि इसमें गैस औ पानी को अलग-अलग करने का सिस्टम मशीन में ही लगा है। इससे ईंधन के लीक होने या उसमें किसी कचरे के मिलने की संभावना खत्म हो जाती है। इसकी वजह से यह पूरी मशीन बेहद भरोसेमंद साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here