चौके-छक्कों की सुनामी में बह गया आंद्रे रसल का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने 400 रन जड़कर लिखा नया इतिहास\

0

नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव… हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं और तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। बीते 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में भी सूर्यवंशी का बल्ला बोला।

आरआर के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रन पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के उड़ाए। सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 268.85 का रहा। हालांकि उन्होंने इस पारी से आईपीएल में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में 400 रन पूरे हो गए हैं। वह सबसे कम गेंदों में किसी भी आईपीएल सीजन में 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने यह कारनामा 167 बॉल में किया है। हालांकि इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज आंद्रे रसल के नाम था। उन्होंने 2019 में 188 बॉल में 400 रन पूरे किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here