नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में आमने-सामने थीं। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीता और इसी के साथ पंजाब को आईपीएल 2026 में पहली हार मिली। हालांकि पंजाब किंग्स अब भी 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं पंजाब और राजस्थान के मैच से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से चोटिल हो रखा है।
प्रियांश आर्य के छक्के से चोटिल हुआ फैन
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य ने एकमात्र छक्का ही लगाया था और वही छक्का स्टैंड्स में सीधा फैन के जाकर लगा। प्रियांश आर्य के सिक्स से स्टैंड्स में बैठा फैन गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। उसके चेहरे पर चोट लगी थी और खून भी बह रहा था। हालांकि स्टैंड्स में बैठे आसपास के लोग उनकी मदद करने आ गए। बता दें कि प्रियांश आर्य राजस्थान के खिलाफ 11 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो गए थे।










































