यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बर्खास्त रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव के साथ मतभेदों, एलन मस्क के स्टारलिंक को लेकर हुए विवाद और पैट्रियट मिसाइलों की भारी कमी पर पहली बार खुलकर बात की है।रूस के साथ जारी विनाशकारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राजनीतिक गलियारों में बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बर्खास्त रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव (Mykhailo Fedorov) के साथ अपने मतभेदों, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई असहज मुलाकात और देश में पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की भयावह कमी पर पहली बार मीडिया के सामने खुलकर बात की है। पत्रकारों के साथ हुई एक विशेष बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि युद्ध के मैदान के साथ-साथ यूक्रेन को अंदरूनी मोर्चे पर भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
“युद्ध के बीच चुनाव कराना यानी देश में सुनामी लाना”
पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव को पिछले महीने उनके पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद यूक्रेन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। फेडोरोव ने हाल ही में देश में राष्ट्रपति चुनाव कराने की मांग की थी।
इस पर जेलेंस्की ने कहा कि मिखाइलो के प्रति मेरा रुख हमेशा सकारात्मक रहा है, हमने साथ में बहुत कुछ देखा है। लेकिन मुझे लगता है कि वह खुद या किसी के बहकावे में आकर गलत दिशा में जा रहे हैं। ऐसे भयानक युद्ध के बीच चुनाव कराना देश के लिए एक ‘सुनामी’ जैसा होगा, जो यूक्रेन को पूरी तरह से विभाजित कर देगा। जेलेंस्की ने खुलासा किया कि उन्होंने फेडोरोव को सरकार में काम करने के चार अलग-अलग विकल्प दिए थे, जिन्हें उन्होंने खारिज कट्रंप, एलन मस्क और स्टारलिंक का ‘गलत संदेश’
जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के स्टारलिंक नेटवर्क को लेकर हुए एक बड़े विवाद पर से भी पर्दा उठाया। जेलेंस्की को रक्षा मंत्रालय ने सूचित किया था कि SpaceX ने रूस के भीतर गहराई में हमला करने के लिए यूक्रेन को स्टारलिंक तकनीक का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। जब जेलेंस्की ने यह मुद्दा सीधे डोनाल्ड ट्रंप के सामने उठाया, तो ट्रंप ने एलन मस्क से पुष्टि की। मस्क ने ऐसी किसी भी मंजूरी से साफ इनकार कर दिया और इस कदम को एक खतरनाक मोड़ बताया। इसके बाद ट्रंप ने जेलेंस्की पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई इस गलत जानकारी की वजह से ही उन्हें कड़ा प्रशासनिक कदम उठाना पड़ा।
पैट्रियट मिसाइलों की कमी से सहमा यूक्रेन
रूसी बैलिस्टिक हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन के पास अब पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। जेलेंस्की द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 में 675 मिसाइलें मिलीं, 2025 में 364 मिसाइलें मिलीं और 2026 में केवल 264 मिसाइलें मिलने की उम्मीद है। यूक्रेन ने आगामी सर्दियों में बुनियादी ढांचे और शहरों की सुरक्षा के लिए पश्चिमी देशों से कम से कम 300 अतिरिक्त पैट्रियट मिसाइलों की मांग की है। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय सहयोगी उत्पादन बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यूक्रेन अमेरिकी आपातकालीन रिजर्व से 5% से 10% मिसाइलें खरीदने के लिए भी तैयार है।
नीप्रोपेत्रोव्स्क वापस कब्जे में
आंतरिक कलह और हथियारों की किल्लत के बीच जेलेंस्की ने युद्धक्षेत्र से सकारात्मक आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी सेना ने नीप्रोपेत्रोव्स्क (Dnipropetrovsk) क्षेत्र को लगभग पूरी तरह से रूसी कब्जे से छुड़ा लिया है और अब केवल 10 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा ही रूसी सेना के पास बचा है। जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि साल के अंत तक यूक्रेन 2026 में गंवाए गए कुल इलाके और वापस छीने गए इलाके के बीच बराबरी हासिल कर लेगा।










































