जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार चेज किया। पिछले मैच में 75 रन पर ऑल आउट होने वाली और इतिहास में कभी भी 220 से अधिक के स्कोर का पीछा न कर पाने वाली इस टीम के लिए यह बेहतरीन प्रदर्शन था। उन्होंने 4 गेंद शेष रहते और 7 विकेट हाथ में रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
पावरप्ले में निसांका ने शानदार शुरुआत दी और कैपिटल्स ने तेजी से 70 रन बनाए। दूसरे छोर राहुल ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर 110 रन की तेज ओपनिंग पार्टनरशिप की। निसांका ने 33 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक रहा। निसांका के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा ने लय बनाए रखने में केएल राहुल की मदद की।
दिल्ली की जीत में निभाई अहम भूमिका
राहुल के साथ मिलकर राणा ने 50 से अधिक रनों की एक और पार्टनरशिप की। दोनों आसानी से जीत की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन लगातार ओवरों में विकेट गिरने से राजस्थान रॉयल्स मैच में वापस आ गई। हालांकि, आशुतोष और स्टब्स ने धैर्य बनाए रखा और कैपिटल्स को जीत दिलाई। लगातार तीन हार के बाद दिल्ली के लिए यह एक बेहद जरूरी जीत थी।
केएल राहुल ने आउट होने से पहले 40 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके और पांच छक्के लगाए। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 187.50 का रहा। पारी के दौरान लगाए छक्के और स्ट्राइक रेट की मदद से केएल राहुल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय ओपनर-
- केएल राहुल- 201
- विराट कोहली- 192
IPL में सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट और औसत वाला सलामी बल्लेबाज
यह नहीं केएल राहुल औस और स्ट्राइक रेट के मामले में आईपीएल इतिहास के सबसे बढ़िया ओपनर बल्लेबाज बन गए है। केएल राहुल ने 112 पारियों में बतौर ओपनर 4851 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक, 39 फिफ्टी शामिल हैं। ऐसे में केएल राहुल की 50.01 की औसत और 141.39 की स्ट्राइक रेट रही हैं। राहुल ने 433 चौके और 203 छक्के लगाए हैं।









































