तेज रफ्तार छोटा हाथी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर:दो युवक गंभीर रूप से घायल

0

जिले के मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहगांव रोड पर स्थित ग्राम पौनी में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायल अमन डहाटे पिता छतर सिंह डहाटे 22 वर्ष एवं मोनू खैरवार पिता पतिराम खैरवार 28 वर्ष बंजर टोला थाना मलाजखंड निवासी बताएं गए है। जिन्हें पहले बिरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है।

सामान लेने जा रहे थे दोनों युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू खैरवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। वहीं अमन डहाटे मलाजखंड माइंस में कार्यरत है।जानकारी के मुताबिक 14 जून को दोपहर करीब 1 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल से मलाजखंड से मोहगांव घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पौनी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिरसा अस्पताल पहुंचाया गया।बिरसा अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवक को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी हैघटना की सूचना मिलने के बाद मलाजखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी वाहन तेज रफ्तार में था। जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

परिजनों में चिंता का माहौल
हादसे की खबर मिलते ही दोनों घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। विशेष रूप से मजदूरी कर परिवार चलाने वाले मोनू खैरवार की गंभीर स्थिति को लेकर परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं अमन डहाटे के परिजन भी उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।यह सड़क दुर्घटना एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाले हादसों की गंभीरता को उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में यातायात नियमों के सख्ती से पालन और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here