नीरज चोपड़ा से पड़ा है पाला, अब यूं पाकिस्तान से दुआ की अपील कर रहे अरशद नदीम, आज CWG में होगी ‘जंग’

0

ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह मिल गई। 29 साल के अरशद नदीम ओलंपिक चैंपियन भी हैं। इसके साथ ही पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। भाला फेंक के फाइनल से पहले नदीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

अरशद नदीम ने वीडियो में क्या कहा?

अरशद नदीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके पाकिस्तानी फैंस से सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘जी सलाम वालेकुम, आप सबको पता है कि ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स हो रहे हैं। आप सबकी दुआओं से मैंने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल 31 जुलाई को होगा। पाकिस्तान समय के मुताबिक कल रात 12 बजे 15 मिनट पर।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here