पंजाब: 6 साल बाद NDA में SAD की हुई वापसी, शाह बोले-हिंदू सिख भाईचारे का सिंबल बनेगा यह गठबंधन, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

0

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 15 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले। दूसरा उसका शहरी इलाकों में जनाधार बढ़ा है। वहीं, शिअद की ग्रामीण इलाकों में पकड़ अच्छी मानी जाती है। दोनों पार्टियों को लगता है कि साथ मिलकर चुनाव लड़ने से दोनों को फायदा हो सकता है। दोनों पार्टियां मिलकर आम आदमी पार्टी को टक्कर और उसे सत्ता से बाहर कर सकती हैं।

BJP-SAD alliance: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल फिर एक साथ आ गए हैं। दोनों पार्टियां मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होंगे। दोनों पार्टियों ने 2022 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। अलग-अलग चुनाव लड़ने का नुकसान दोनों पार्टियों का हुआ था। 2022 के चुनाव में भाजपा दो सीटों और शिअद तीन सीटों पर विजयी हुई। बीते पांच सालों में भाजपा ने पंजाब में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत की है। पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। गठबंधन की घोषणा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अकाली दल आज से अधिकृत रूप से हमारे साथी के रूप में काम करेगा। NDA के सबसे पुराने साथी की आज फिर से वापसी हो गई है।

लोकसभा में चुनाव में बीजेपी को मिले 15% से ज्यादा वोट

2024 के लोकसभा चुनाव में उसे 15 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले। दूसरा उसका शहरी इलाकों में जनाधार बढ़ा है। वहीं, शिअद की ग्रामीण इलाकों में पकड़ अच्छी मानी जाती है। दोनों पार्टियों को लगता है कि साथ मिलकर चुनाव लड़ने से दोनों को फायदा हो सकता है। दोनों पार्टियां मिलकर आम आदमी पार्टी को टक्कर और उसे सत्ता से बाहर कर सकती हैं।

3 महीने तक चर्चा के बाद रोडमैप तैयार हुआ-शाह

चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पंजाब के किसानों, अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार के लिए NDA सरकार रोडमैप पर काम करेगी। शाह ने कहा- पंजाब के किसानों की समस्या, राज्य के आर्थिक विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच 3 महीने तक चर्चा के बाद रोडमैप तैयार हुआ है। पंजाब में NDA की बनने वाली सरकार इस रोडमैप पर आगे बढ़ेगी। मौजूदा AAP सरकार को वादाखिलाफी वाली सरकार बताते हुए शाह ने मान सरकार पर कोई भी वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने गुरुओं का अपमान किया है, उन्हें पंजाब की जनता सत्ता से बाहर करेगी।

पंजाब का विकास के रास्ते पर ले जाएगा यह गठबंधन-नवीन

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गठबंधन दल के नेताओं के बीच में भी एक स्वाभाविक गठबंधन है जो फिर से एक साथ आकर पंजाब के विकास के लिए आगे बढ़ेगा।

AAP-कांग्रेस ने पंजाब को बर्बाद किया-बादल

वहीं, आप सरकार पर हमला बोलते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 5 साल कांग्रेस ने और 5 साल आप ने बर्बाद कर दिए। बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टर राज कर रहे हैं। केजरीवाल की टीम पंजाब को लूट रही है। पंजाब के जवानी और किसानों को बचाने की जरूरत है।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट

पार्टी सीटें

AAP 92

कांग्रेस 18

SAD 3

BJP 2

BSP 1

निर्दलीय 1

सितंबर 2020 में अलग हुए थे दोनों दल

भाजपा और शिअद सितंबर 2020 में अलग हो गए थे। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल की नेता और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। 2024 में लोकसभा का चुनाव भी दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़ा था। बीजेपी अकाली गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के लिए ये गठबंधन कोई चुनौती नहीं है यह एक ऐसा अलायंस है जिसका कोई मतलब नहीं है। हमें पहले से पता था कि यह गठबंधन होने जा रहा है। यह झूठे लोग हैं इनकी बहुत कमजोरी सामने आई है।

इनके इंटरनल सर्वे में सामने आया है कि यह ग्राउंड पर कमजोर है, इसलिए गठबंधन कर रहे हैं। दोनों को इसका कोई लाभ नहीं होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here