8th Pay Commission: 25 से 50 हजार तक है बेसिक सैलरी तो कितनी बढ़ जाएगी पगार? समझें पूरा कैलकुलेशन

0

8वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सैलरी और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, असल बढ़ोतरी नए फिटमेंट फैक्टर, संशोधित वेतन, लागू होने वाले भत्तों, कटौतियों और अन्य कारकों पर निर्भर करेगी।

देशभर में केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारी 8वें वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक आयोग ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को नहीं सौंपी है। आयोग की ओर से रिपोर्ट सौंपने के बाद ही नए वेतन आयोग को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वैसे बता दें कि 7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है। इसके बाद नए वेतन आयोग के आधार पर कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों को एरियर मिलने की पूरी उम्मीद है।

सैलरी बढ़ने में फिटमेंट फैक्टर होगा अहम

8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी यह फिटमेंट फैक्टर तय होगा। अधिक फिटमेंट फैक्टर का मतलब होगा कि सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी। कई प्रमुख कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग के विचारार्थ अलग-अलग मल्टीप्लायर प्रस्तावित किए हैं।

यूनियनों द्वारा सुझाए गए प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर

  • मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (MSA), सर्वे ऑफ इंडिया: 3.61
  • नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM), स्टाफ साइड: 3.83
  • भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS): 4.00

नोट: आंकड़े संबंधित कर्मचारी यूनियनों द्वारा जमा किए गए ज्ञापन पर आधारित हैं।

8वां वेतन आयोग: अनुमानित संशोधित बेसिक सैलरी

अगर 8वें वेतन आयोग द्वारा इन फिटमेंट कारकों को स्वीकार कर लिया जाता है और केंद्र सरकार इन्हें लागू कर देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन (बेसिक पे) में किस तरह का बदलाव आ सकता है। आइए समझते हैं।

मौजूदा बेसिक सैलरीMSA (3.61)NC-JCM (3.833)BPMS (4.00)
₹25,000₹90,250₹95,825₹1,00,000
₹35,000₹1,26,350₹1,34,155₹1,40,000
₹50,000₹1,80,500₹1,91,650₹2,00,000

नोट: ये संभावित संशोधित बेसिक सैलरी के उदाहरण हैं, न कि सरकार की ओर से घोषित या कन्फर्म वेतन के आंकड़े।

फिटमेंट फैक्टर मासिक वेतन को कैसे प्रभावित करेगा?

फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर है, जिसका इस्तेमाल वेतन आयोग के तहत ‘संशोधित मूल वेतन’ (revised basic pay) की गणना करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया, जिससे न्यूनतम मूल वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था।

8वें वेतन आयोग की समय-सीमा क्या है?

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ (ToR) के अनुसार, इसे अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था। इसमें से 12 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग मई-जून 2027 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here