सलमान खान ने बिग बॉस 20 के मंच पर इशारा दिया है कि वो एक बार फिर से प्रेम बनने के लिए तैयार हैं। सलमान खान ने कहा है कि फ्यूचर में वो प्रेम के रूप में फिर दिखेंगे।बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्टर्स ने कभी-कभी ना करियर में ऐसे किरदार जरूर निभाए हैं, जो उनकी पहचान बन गए हैं। अब अपने भाईजान को ही ले लीजिए, जो पर्दे पर प्रेम बनकर ऐसे छाए कि घर-घर में वो प्रेम के नाम से ही फेमस हो गए। उनके बाद कई कलाकारों ने प्रेम नाम के किरदार पर्दे पर निभाए लेकिन जो लोकप्रियता सलमान खान ने इस नाम के साथ पायी, वो किसी भी कलाकार के हिस्से नहीं आई। काफी समय से भाईजान के फैंस उन्हें प्रेम के रूप में देखना चाहते हैं, जिसको लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान के इस खुलासे से उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगेजल्द प्रेम बनेंगे Salman Khan
अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस 20 के मंच पर खुलासा किया है कि लोगों ने उन्हें प्रेम के रूप में काफी प्यार दिया है। बीते सालों में वो कई बार प्रेम बने हैं और आने वाले वक्त में भी उनकी कुछ फिल्में आएंगी, जिनमें वो प्रेम बनेंगे। सलमान खान के अनुसार, “मैं कई बार प्रेम बन चुका हूं। मैंने प्यार किया है के बाद कई बार मैंने ये किरदार निभाया है। ये नाम मेरे साथ कई साल रहा और आज भी है। आने वाले सालों में भी कई फिल्में आएंगी, जिनमें मैं प्रेम बनूंगा।असल में वीर पहाड़िया अपनी फिल्म प्रेम कीटाणु को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 20 के मंच पर गए थे, जहां उन्होंने ये खुलासा किया। वीर पहाड़िया की नई फिल्म प्रेम कीटाणु बीते वीकेंड ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसको प्रमोट करने के लिए वो भाईजान के साथ दिखे थे।










































