- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कुमारगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मारपीट की। भाजपा के नेता ने बताया कि मतदान केंद्र के पास टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा किये जाने की सूचना मिलने के बाद जब सरकार मौके पर जा रहे थे तब ही उन्हें पीटा गया।
- शुभेंदु सरकार से मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सरकार को कई लोगों ने घेर रखा है और उनको मार रहे हैं। सरकार को बचाने के लिए उनके साथ सिर्फ एक पुलिस वाला नजर आ रहा है, जो उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन भीड़ उनको जाने नहीं दे रही है। अंत में बड़ी मुश्किल से वह वहां से निकल पाए।
- बताया गया कि पार्टी उम्मीदवार पर उस समय हमला किया गया, जब वह मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। संबंधित मतदान केंद्र एक स्कूल परिसर में बनाया गया है। जहां TMC समर्थकों ने उनसे मारपीट की।










































