बीजेपी ने जीता पश्चिम बंगाल तो बांग्‍लादेश में क्‍यों मचा है मातम, ढाका के एक्‍सपर्ट ने बताया ‘डबल इंजन’ का डर

0

ढाका: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर खलबली मचा दी है। बीजेपी की इस जीत पर बांग्लादेश में बयानबाजी तेज हो गई है। बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम समेत तमाम बांग्लादेशी नेताओं ने इस पर चिंता जताई है। अब दिल्ली में केंद्र सरकार और कोलकाता में राज्य प्रशासन दोनों पर बीजेपी का नियंत्रण होने जा रहा है, जो बहुचर्चित डबल इंजन की चर्चा तेज हो गई है।

बीजेपी की जीत से बांग्लादेश में बेचैनी

ढाका स्थित लेखक और पत्रकार जन्नतुल नईम का कहना है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की घटनाओं ने बांग्लादेश में बेचैनी पैदा की है। हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा से दूर रहने की साफ हिदायत दी है, लेकिन बांग्लादेशी मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रह तस्वीरों और बयानों ने डर को बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here