भारत ने बनाया वैक्सीनेशन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में लगे 2.25 करोड़ से ज्यादा टीके

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिन के मौके पर देश में तरह-तरह से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी आज देश में 2 करोड़ लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया। इसके साथ ही भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि शाम 5 बजे तक 2 करोड़ टीके का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है, और रात 12 तक चलनेवाले इस अभियान में माना जा रहा है ढाई करोड़ से ज्यादा टीके लगाये जा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इस कामयाबी पर देश के तमाम लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है।ADVERTISING

पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु को प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

वाराणसी में जबरदस्त उत्साह: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आज जबरदस्त उत्साह है। यहां लाखों दीपक जलाए जा रहे हैं और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।

अमित शाह का बधाई संदेश : देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।

राजनाथ सिंह का बधाई संदेश: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

योगी आदित्यनाथ ने ऐसे दी बधाई: ‘अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत’ की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन माँ भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here