सैमसंग का नया फोन लॉन्च लेकिन पुराने मॉडलों को नहीं मिलेगा अपडेट, 35 हजार तक महंगे हो सकते हैं आईफोन

0

 सैमसंग ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। अमेजन प्राइम डे सेल में फोन कम कीमत में मिलेगा। जहां एक तरफ कंपनी ने नया फोन लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी अपने कई पुराने स्मार्टफोन्स में अपकमिंग One UI 9.0 (Android 17) अपडेट नहीं देगी। इसमें गैलेक्सी एस22 सीरीज भी शामिल है। इसके साथ ही लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐपल अपने आईफोन की कीमत 35 हजार रुपये तक बढ़ा सकता है। इसके अलावा, वनप्लस (OnePlus) अपने बजट और मिड-रेंज फोन्स में 185Hz का सुपर स्मूथ डिस्प्ले दे सकता है। आइये, इन सभी खबरों के बारे में डिटेल में जानते हैं।लोकप्रिय टिप्सटर संजु चौधरी के अनुसार, ऐपल अपनी iPhone 17 सीरीज, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में 10,000 से लेकर 35,000 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है।

हाल ही में बढ़ी मेमोरी और कंपोनेंट्स की कीमतों के कारण अब तक खुद को प्राइज हाइक से बचाए रखने वाला ऐपल भी अपने प्रोडक्ट महंगे करने जा रहा है।

लीक के मुताबिक, iPhone 17 की कीमत 82,990 से बढ़कर 94,900 रुपये।

जबकि टॉप-एंड iPhone 17 Pro Max की कीमत में सबसे ज्यादा 35,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

हालांकि ऐपल ने अभी तक इस बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here