नई दिल्ली: भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर एक बार फिर से कड़ी चेतावनी दे डाली है। शनिवार को आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने क्लियरकट जवाब देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता है या नहीं। जनरल द्विवेदी की यह टिप्पणी भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाने के कुछ दिनों बाद आईं।
वहीं, जनरल द्विवेदी के संदेश ने पाकिस्तान को अंदर से जरूर हिला दिया होगा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को फिर से क्लियर कर दिया है। पिछले साल 6- 7 मई की देर रात पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।










































