महाराष्ट्र में 5 नवंबर से खुल सकते हैं थिएटर और ऑडिटोरियम, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

0

Maharashtra Unlock: कोरोना की दूसरी लहर का असर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही हुआ था। मुंबई से लेकर महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैला था। हालांकि अब महाराष्ट्र धीरे-धीरे इस महामारी से उबर रहा है। यहां COVID के मामले काफी कम होने के बाद राज्य सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक स्थानों को फिर से खोल रही है। सभी जरूरी गतिविधियां अनलॉक हो चुकी है, लेकिन सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों को फिर से खोलना बाकी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि नवंबर से राज्य में सभागार, नाटक थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो सकते हैं।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की थिएटर हस्तियों से मुलाकात की है और इन स्थानों को 5 नवंबर से खोलने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, ये सार्वजनिक स्थान पहले चरण में 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

जल्द ही जारी होंगे दिशा निर्देश

राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनिल देशमुख के अनुसार इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सिनेमा हॉल और थिएटर जल्द ही फिर से नहीं खुलेंगे। मंत्री ने आगे कहा कि सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों को जनता के लिए तैयार होने में समय लगेगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मंजूरी तीसरी लहर की गंभीरता पर आधारित होगी। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पिछले महीने महाराष्ट्र सरकार से राज्य में सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया था। विभिन्न बॉलीवुड हस्तियों ने भी राज्य में सिनेमा हॉल फिर से खोलने के लिए महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया है।

महाराष्ट्र में अब नहीं लगेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एक बड़ी घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। क्योंकि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा “आने वाले समय में फिर से लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। मैं लोगों से गणेश उत्सव मनाते समय भीड़भाड़ से बचने की अपील करता हूं। उत्सव साधारण होना चाहिए।”

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 4,130 नए मामले सामने आए और 64 लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की संख्या बढ़कर 64,82,117 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 1,37,707 हो हुई है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 62,88,851 हो गई, जिसमें 2,506 मरीजों को शनिवार के दिन डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अब कोरोना के एक्टिव के स की संख्या 52,025 है। शनिवार को अहमदनगर जिले के ग्रामीण हिस्सों में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, जहां शुक्रवार शाम से 17 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here