2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आएंगे नेपाल के PM बालेंद्र शाह, प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

0

पीएम बालेंद्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी नेपाली प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरे में भारत-नेपाल के आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा होगी। 23 नवंबर को पीएम शाह काठमांडू लौटेंगे।

Nepal PM Balen Shah India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 और 23 नवंबर 2026 को भारत के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहे इस दौरे में उनके साथ नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले भी भारत आएंगे। इस दौरे के दौरान पीएम शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी नेपाली प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरे में भारत-नेपाल के आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा होगी। 23 नवंबर को पीएम शाह काठमांडू लौटेंगे।

द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे पर होगी बात

पीएम मोदी ने 27 मार्च को शाह के शपथ लेते ही उन्हें भारत आने का न्योता दिया था, जिसे शाह ने स्वीकार किया था। पद संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। इससे पहले वे सिर्फ सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क गए थे। राजनीति में आने से पहले रैपर रहे शाह 36 साल के हैं। एजेंडे में पुनर्निर्माण सहायता, रणनीतिक रिश्ते और लंबित विवाद शामिल बताए जा रहे हैं। भारत का कहना है कि यात्रा में द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे पर बात होगी। तैयारियों के सिलसिले में विदेश सचिव विक्रम मिस्री 5 नवंबर को काठमांडू गए और शाह से मिले।

चीन ने भी बालेन को दिया था न्योता

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक बड़ी परियोजनाओं और पुराने विवादों की छाया इस दौरे पर रहेगी। शाह को भारत और चीन, दोनों ने न्योता दिया था, पर उन्होंने पहले भारत का चुनाव किया। इसलिए नई दिल्ली इसे नेपाल की नई सरकार के साथ रिश्ते मजबूत करने के मौके के रूप में देख रही है।

काफी संक्षिप्त होगी बालेन की यह यात्रा

बालेन शाह का भारत का दो दिवसीय दौरा काफी संक्षिप्त होगा। यह दो दिन की यात्रा है लेकिन वह 24 घंटे से कुछ समय ज्यादा ही दिल्ली में रुकेंगे। नेपाली पीएम दिल्ली के अलावा भी कई शहरों में जाते रहे हैं लेकिन शाह सिर्फ दिल्ली में रहेंगे। उनका किसी दूसरे भारतीय शहर में जाने का कार्यक्रम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here