राखी सावंत के Ex अभ‍िषेक का हुलिया देख लोग हैरान, 15 साल बाद पहचानना मुश्किल, सरेआम पड़े थे कई थप्पड़

0

राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने ‘नच बलिए 3’ में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में उनके बीच खूब झगड़ा हुआ और राखी ने मीडिया के सामने अभिषेक को थप्पड़ तक मार दिया था। अब वही अभिषेक अवस्थी काफी बदल चुके हैं। राखी और अभिषेक के बीच विवाद 2011 में हुआ था, और 15 साल बाद अभिषेक का हुलिया देख आप हैरान रह जाएंगे। उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

दरअसल, अभिषेक अवस्थी हाल ही मुंबई में एक रेस्टोरेंट के ओपनिंग इवेंट में नजर आए। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था, तोंद निकली हुई थी और मूंछे भी थीं। उन्हें देख कोई पहचान ही नहीं पाया कि ये वही अभिषेक अवस्थी हैं, जो मॉडल जैसे लगते थे और हैंडसम भी थे। अभिषेक को देख हैरान यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।अभिषेक अवस्थी 15 साल में इतने बदले, सब हैरान

अभिषेक अवस्थी को देख यूजर्स का मुंह फटा का फटा रह गया। एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, ये तो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहा।’ एक का कमेंट आया, ‘जेठालाल जैसा लग रहा। पर ये तो कभी बहुत फिट और अच्छा डांसर था।’ एक बोला, ‘इसे तो पहचानना बिल्कुल मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here