- राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5,300 से अधिक आवेदनों की स्क्रीनिंग हुई है। प्राथमिक स्क्रीनिंग के बाद 54 आवेदकों का चयन हुआ है। 54 में से 18 उम्मीदवार अंतिम साक्षात्कार के लिए अयोध्या बुलाए गए हैं। 11 और 12 अगस्त को रामजन्मभूमि परिसर में अंतिम साक्षात्कार होगा। चयन समिति के तीन सदस्य 18 उम्मीदवारों का अंतिम इंटरव्यू लेंगे। अंतिम साक्षात्कार के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में CEO के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
- चोरी के बाद CEO नियुक्ति का फैसला
- राम मंदिर दानपात्रों की धनराशि की गणना के दौरान चोरी के बाद CEO नियुक्ति का फैसला हुआ है। मंदिर की व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए CEO की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में तीन सदस्यीय CEO चयन समिति का गठन हुआ था। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में चयन समिति बनी थी। डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी समिति के सदस्य हैं।
- 13 जुलाई को CEO पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, और 18 जुलाई तक आवेदन लिए गए। चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी की संभावना है। सरकारी सेवा से रिटायर व्यक्ति के CEO बनने की भी संभावना जताई जा रही है।










































