रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, करीब 1000 NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज; CCTV से की जा रही पहचान

0

रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाने में 700 से 1000 अज्ञात एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल पर हमला कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की।

पुलिस पर पथराव और बैरिकेड्स तोड़ने का आरोप

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला किया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और बलवा जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here