विदेशी नागरिक भी लगवा सकेंगे वैक्सीन, CoWIN पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

0

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को भी कोरोना से सुरक्षा के दायरे मेंं लाने का फैसला किया है। यानी अब विदेशी नागरिक भी कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें CoWIN एक में रजिस्टर्ड होना पड़ेगा। इसके बाद वो भी अपनी सुविधा के मुताबिक स्लॉट बुक कर सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं। इसके पीछे सरकार का इरादा ये है कि भारत में रहनेवाला को भी शख्स बिना टीका के ना रहे। क्योंकि ऐसा करने पर वो कभी भी कोरोना के किसी वैरिएंट का वाहक हो सकता है और फिर से उसे देश में फैला सकता है। इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि यहां रहनेवाले विदेशियों को भी पूर्ण टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाए।

लेकिन COVID-19 वैक्सीन लेने के लिए भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को पहले CoWin पोर्टल पर पंजीकृत होना पड़ेगा। अगर उनके पास आधार कार्ड नहीं है, तो वे अपने पासपोर्ट के जरिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पासपोर्ट को पहचान दस्तावेज के रूप मान्य किया गया है। जब वो इस पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे, तो उन्हें टीकाकरण के लिए स्लॉट अलॉट कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रह रहे हैं, खास तौर पर महानगरों में इनकी संख्या अच्छी-खासी है। इनके रहने के इलाकों में ज्यादा जनसंख्या घनत्व की वजह से कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना भी ज्यादा है। ऐसे में ऐसी किसी घटना की संभावना को खत्म करने के लिए सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण होना जरुरी है। इसके अलावा इस पहल से भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here