वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को क्यों भेजा जा रहा उनके साथ, BCCI ने बताई असली वजह

0

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ जाने की इजाजत दी है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि इतनी कम उम्र के स्कूली बच्चे के लिए सीनियर टीम में खुद को ढालना आसान नहीं होता, इसलिए यह फैसला लिया गया। वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच खेलने हैं। कुल 7 मैचों का यह दौरा 26 जून से बेलफास्ट में शुरू होगा।

BCCI सचिव ने दी जानकारी

सैकिया ने PTI को बताया, “आमतौर पर नेशनल टीम में 14-15 साल का खिलाड़ी नहीं होता। कई सालों बाद हमारे पास वैभव जैसा टैलेंट आया है। सचिन तेंदुलकर ने भी 16 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। जब टीम में इतना छोटा बच्चा हो तो कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।”उन्होंने आगे कहा, “वैभव को टीम में सहज महसूस कराने के लिए हमें लगा कि माता-पिता का साथ रहना जरूरी है। टीम के बाकी सभी खिलाड़ी 18 साल से बड़े हैं। कोच और सपोर्ट स्टाफ भी बड़े हैं। ऐसे में माता-पिता के रहने से वैभव के लिए सब कुछ आसान हो जाएगा। स्कूल के बच्चे जब टूर पर जाते हैं तो उनके साथ कोई बड़ा व्यक्ति जाता ही है। वैभव अभी स्कूल में पढ़ता है, वह बच्चा है। इसलिए हमने माता-पिता को साथ भेजने का फैसला किया।”

वैभव पर एक्शन लेने को लेकर कही ये बात

सैकिया ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों पर भी हैरानी जताई जिनमें कहा जा रहा था कि BCCI श्रीलंका-A के खिलाफ मैच में बहस के लिए वैभव पर एक्शन लेगा। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चलता है कि BCCI एक्शन लेगा। लेकिन BCCI मैच रेफरी थोड़ी है। मैदान पर जो भी होता है, उसका फैसला अंपायर और मैच रेफरी करते हैं। जो हुआ वह खेल का हिस्सा था। इसमें BCCI का कोई रोल नहीं है। अगर किसी ने गलती की है तो मैच रेफरी देखेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here