शाही मस्जिद की मीनार अन्य हिस्से पर गिरी, नुकसान को किया जा रहा ठीक, उज्जैन कलेक्टर ने अफवाहबाजों को चेताया

0

Ujjain Shahi Masjid Case: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान मीनार की मस्जिद अन्य हिस्से पर गिर गई। इसके बाद कुछ लोग अफवाह फैलाने लगे कि कई लोग दब गए हैं। उज्जैन कलेक्टर ने इसे लेकर चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी।उज्जैन: सिंहस्थ 2028 को लेकर सड़क मार्ग चौड़ीकरण के बीच आने वाली शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा लगातार हटाया जा रहा है। यह हिस्सा मस्जिद कमेटी के सदस्य व मुस्लिम धर्म गुरुओं की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन से सहमति के बीच हटाया जा रहा है।अन्य हिस्से पर गिर गई मीनार

गुरुवार सुबह कार्रवाई के दौरान मस्जिद की मीनार अन्य हिस्से पर गिर गई। जिससे मस्जिद के अन्य हिस्से को क्षति पहुंची है। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय मस्जिद कमेटी के सदस्य और मुस्लिम धर्मगुरु भी मौके पर मौजूद थे। वहीं, मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी थे। तत्काल मीनार के मलबे को हटाया गया।

कई लोग दबे

वहीं, इसी दौरान शहर में अफवाह फैल गई की मीनार का हिस्सा गिरने से कई लोग दबे हैं, कई लोग घायल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज डाले जा रहे कि सभी मुस्लिम जन एकत्रित हो।कलेक्टर ने जारी किया वीडियो

हालांकि इस प्रकार की अफवाह के तत्काल बाद उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर पूरी स्थिति स्पष्ट की। कलेक्टर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने के दौरान मस्जिद के ही कुछ भाग में क्षति हुई है। जनहानि की अफवाह पर कलेक्टर ने कहा किसी भी शख्स को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर मस्जिद कमेटी के सदस्य और मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद है। इस मामले से संबंधित यदि कोई झूठी खबर, अफवाह या भ्रामक जानकारी प्रसारित करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की शुरुआत के दौरान कई भ्रामक खबरें पोस्ट की जाने लगी थी। जिसका फायदा उपद्रवियों ने उठाया और पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया था। हालांकि हल्का बल प्रयोग के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया । फिर से दोबारा इस प्रकार की अफवाहें ना फैले, इस बात को ध्यान में रखते हुए पांच सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आज फैली अफवाहों पर भी पुलिस प्रशासन की सख्त नजर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here