पति बच्चों को स्कूल से लेकर घर पहुंचा तो सामने आई घटना
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरंड़ी में एक ३५ वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में फ ांसी के फ ंदे पर लटका मिलने से गांव में शोक का माहौल है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी जबकि पति वारासिवनी स्थित अपने इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम पर था और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर में पति बच्चों को लेकर घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफ ी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिडक़ी से अंदर झांककर देखा जहां पत्नी का शव फ ांसी पर लटका दिखाई दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरंडी निवासी धनेन्द्र बागड़े अपनी पत्नी दीक्षा बागड़े दो बच्चों और मां के साथ निवास करते हैं। उनकी मां इन दिनों रिश्तेदारी में गई हुई हैं। प्रतिदिन की तरह धनेन्द्र बागड़े सुबह वारासिवनी स्थित अपने इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम चले गए थे जबकि दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए थे। घर पर दीक्षा अकेली थी, दोपहर में धनेन्द्र बागड़े बच्चों को स्कूल से लेकर घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर उन्होंने खिडक़ी से अंदर देखा तो पत्नी दीक्षा का शव कमरे में फ ांसी पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटना स्थल से संबंधित जानकारी जुटाकर मर्ग कायम किया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि दीक्षा का विवाह वर्ष २०१५ में धनेन्द्र बागड़े के साथ हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल वारासिवनी स्थित शव विच्छेदन गृह में सुरक्षित रखवाया है। २९ नवंबर को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वारासिवनी पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0000000000000000000000









































