सरकारी फाइलों में कैद होकर रह गया मॉडल बस स्टैंड का सपना,

0

अव्यवस्थाओं ने यात्रियों का सफर किया मुश्किल
बरसो बाद भी नहीं बदली बस स्टैंड की तस्वीर, आड़ी-तिरछी बसों के जमावड़े से आवागमन बाधित
नपा, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।नगर के बस स्टैंड को महानगरों की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त और मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित करने का सपना आज भी सरकारी फाइलों में है।कई वर्ष पूर्व बस स्टैंड की तस्वीर बदलने और यहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजनाएं बनाई गई थीं।समय बीतता गया, अधिकारी बदले, व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए बैठकें भी हुईं और बस संचालकों को दिशा-निर्देश भी दिए गए, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई स्थायी बदलाव नजर नहीं आ रहा है। आज भी बस स्टैंड की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को बसों के जमावड़े, अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण,गंदगी और समय-सारणी की अनदेखी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विडंबना यह है कि बस स्टैंड से सालाना लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होने के बावजूद इसकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।

फिर पुराने ढर्रे पर आई व्यवस्था
बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने के लिए पूर्व में पुलिस प्रशासन द्वारा बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई थी। कुछ दिनों तक इसका असर भी दिखाई दिया, लेकिन अब एक बार फिर बस स्टैंड पुराने ढर्रे पर लौट आया है। बस संचालकों की मनमानी के सामने प्रशासन के निर्देश बेअसर साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि बस स्टैंड परिसर में जहां-तहां बसें खड़ी की जा रही हैं। निर्धारित समय से काफी पहले बसें लाकर पार्क कर दी जाती हैं, जबकि कुछ बसें समय पूरा होने के बाद भी स्टैंड में खड़ी रहती हैं। इससे बस स्टैंड परिसर में बसों का जमघट लगा रहता है और यात्रियों के साथ ही अन्य छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है।

आड़ी-तिरछी बसों से रास्ते हो रहे संकरे, निकलना भी मुश्किल
बस स्टैंड की सबसे बड़ी समस्या अव्यवस्थित पार्किंग बन गई है। यहां बस संचालकों द्वारा निर्धारित स्थान और लाइन का पालन करने के बजाय अपनी सुविधानुसार आड़ी-तिरछी बसें खड़ी कर दी जाती हैं। कई बार एक ही स्थान पर इतनी बसें खड़ी हो जाती हैं कि चारपहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बस स्टैंड परिसर में पहले से ही अतिक्रमण और ठेले-गुमटियों के कारण जगह सीमित है। ऐसे में बसों की बेतरतीब पार्किंग ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है। बसों के बीच से रास्ता तलाशते यात्रियों को दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। वहीं, बसों के आने-जाने के दौरान परिसर में अव्यवस्था का माहौल निर्मित होता है।

ऑटो स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल मार्ग भी नहीं सुरक्षित
बस स्टैंड परिसर में ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान पर भी अब बसों की पार्किंग की जा रही है। स्थिति यह है कि खिलाया मुठिया के सामने स्थित ऑटो स्टैंड को घेरकर बसें खड़ी कर दी जाती हैं। इससे ऑटो चालकों को अपने वाहन खड़े करने और यात्रियों को बैठाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। बसों की इस मनमानी का दायरा अब अस्पताल मार्ग तक पहुंच गया है, जहां सड़क किनारे बसों का जमावड़ा देखा जा सकता है। इस मार्ग से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बसों की पार्किंग के कारण सड़क पर जगह कम हो जाती है और कई बार जाम जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है।

एक दिन पहले शाम से खड़ी हो जाती हैं अगले दिन की बसें
बस स्टैंड में निर्धारित टाइमिंग का पालन नहीं होना भी अव्यवस्था की एक बड़ी वजह है। नियमानुसार बसों को निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले स्टैंड में लाकर व्यवस्थित खड़ा किया जाना चाहिए, लेकिन यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। सुबह 9 बजे रवाना होने वाली बसें भी कई बार एक दिन पहले शाम से ही बस स्टैंड में लाकर खड़ी कर दी जाती हैं। इसके चलते पूरी रात और अगले दिन तक बसें परिसर में जगह घेरे रहती हैं। वहीं, समय-बेसमय बसों के खड़े होने से यात्रियों को भी यह समझने में परेशानी होती है कि कौन सी बस कब रवाना होगी। निर्धारित समय से पहले बसें खड़ी होने और अन्य बसों की आवाजाही के कारण पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा जाती है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

बस स्टैंड में ही हो रही धुलाई और मरम्मत, नियमों की अनदेखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here