सागर में शिव के चरणों में कुंडली मारे रातभर बैठा रहा 5 फीट लंबा नाग, पंडित पहुंचे तो उड़ गए होश!

0

सागर: एमपी के सागर जिले से आस्था और हैरत से भरा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बहेरिया चौराहे के पास स्थित एक देवी मंदिर में रात के समय करीब 5 फीट लंबा जहरीला सांप घुस गया। सांप देवी मां और हनुमानजी की प्रतिमा से होते हुए सीधे भगवान शिव के पास जा पहुंचा और उनके चरणों के पास कुंडली मारकर बैठ गया।

सुबह मंदिर पूजा करने पहुंचे लोग तो उड़ गए होश

यह सांप रात में कब मंदिर के अंदर दाखिल हुआ, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब स्थानीय श्रद्धालु और पंडित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, तो भगवान शिव के सामने खाली जगह में सांप को आराम से बैठा देख वे बुरी तरह डर गए और तुरंत मंदिर से बाहर भाग आए। सांप को देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह शिव की भक्ति में लीन हो।


सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय सर्पमित्र बबलू पवार को दी गई। करीब आधे घंटे बाद जब बबलू पवार मंदिर पहुंचे, तब भी सांप बिना किसी को नुकसान पहुंचाए भोलेनाथ के चरणों में वैसे ही बैठा था। सर्पमित्र ने जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश की, सांप खुद-ब-खुद शिव प्रतिमा के पास से हटा और रेंगते हुए नीचे आ गया। इसके बाद बबलू पवार ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे पास के जंगल में छोड़ दिया।

स्नेक कैचर की आम लोगों को सलाह
रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र बबलू पवार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर घर या आसपास कभी भी सांप या कोई अन्य विषैला जीव दिखाई दे, तो उसे मारें या छेड़ें नहीं। खुद एक्सपर्ट बनने की कोशिश करने के बजाय तुरंत नजदीकी स्नेक कैचर या वन विभाग की टीम को सूचना दें !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here